Home / Odisha / घूस लेते पकड़े गए जूनियर इंजीनियर हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

घूस लेते पकड़े गए जूनियर इंजीनियर हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

  • संबंधित कई जगहों पर छापेमारी, 14 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी बरामद

रायगड़ा। काशीपुर ब्लॉक के जूनियर इंजीनियर पूर्ण चंद्र चौधरी को ओडिशा विजिलेंस ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा तो वह बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विजिलेंस टीम द्वारा उनके आवास और अन्य संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

शनिवार को विजिलेंस टीम ने जूनियर इंजीनियर को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम की माप करने और मजदूरी भुगतान जारी करने के लिए एक गांव साथी से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

इस मामले में कोरापुट विजिलेंस ने धारा 7 पी.सी (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम ने चौधरी के आवास, काशीपुर स्थित क्वार्टर और अन्य संपत्तियों पर आगे की छापेमारी की योजना बनाई है। अब तक की छापेमारी में 14 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही थी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …