Home / Odisha / भद्रक में पदयात्री प्रवासियों की सेवा जारी

भद्रक में पदयात्री प्रवासियों की सेवा जारी

  • दिया जा रहा है पका भोजन और ठंडा पानी

भद्रक.  देश में कोरोना को लेकर बड़ी गंभीर समस्या पिछले दो महीनों से चल रही है. इस समस्या से कोई अछूता नही है. छोटा बड़ा हर एक अपने रोजगार एवं जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहा है. ऐसे में प्रवासी श्रमिक भी जैसे-तैसे अपने गांवों की ओर निकल पड़े हैं. ऐसे में भद्रक के चरम्पा स्थित बसंती दुर्गा पूजा कमेटी एवं काँवरिया सेवा संघ के कार्यकर्ता सराहनीय कार्य कर रहे हैं. भद्रक पुलिस अधीक्षक राजेश पंडित के पूर्ण सहियोग से रोज प्रवेश मजदूरों और यात्रियों को खाना खिला रहे हैं.

सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक दोनों संगठनों के कार्यकर्ता जी-जान से गाड़ियों, ट्रकों, बसों को रोक कर खाना एवं ठंडा पानी, जूस आदि दे रहे हैं. पिछले 10-12 दिनों से धामरा रेलवे ब्रिज के नीचे स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग से यह कार्य चल रहा है. आज आईजी पूर्वी सीमा दिप्तेश पटनायक ने भी इस विशाल रसोई का दौरा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया.

राजेश पंडित भी रोजाना अपने व्यस्त कार्यक्रमों से वक़्त निकाल कर साथ देते हैं. उनके ऐसे सरल,  हंसमुख और उत्साहवर्धक स्वभाव के कारण सभी मुख्य कार्यकर्ताओं श्याम सुंदर गुप्ता, संजय बारिक, नारायण विश्वाल,  अभिनाश जेना,  आशीष डिडवानिया, बाबा बोस आदि में ऊर्जा का भरपूर संचार हो जाता है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …