Home / Odisha / कोलकाता से पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूर की मौत

कोलकाता से पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूर की मौत

जालेश्वर. कोविड-19 लॉकडाउन के बीच एक और दुखद घटना सामने आई है. एक पैदल आ रहे ओड़िया प्रवासी मजदूर की पड़ोसी पश्चिम बंगाल से ओडिशा लौटते समय जलेश्वर में एक टोल प्लाजा के पास बीच रास्ते में मौत हो गयी है.

मृतक की पहचान धुबई चरण मोहंती के रूप में की गई है, जो ओडिशा में पुरी जिले के काकटपुर पुलिस सीमा के तहत टिकरापड़ा गांव का निवासी है. गर्मी की चिलचिलाती धूप में वह सड़क पर गिर गया. खबरों के अनुसार, 56 वर्षीय चरण कोलकाता में एक निजी कंपनी के साथ काम कर रहा था. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र द्वारा देशव्यापी लाकडाउन की घोषणा के बाद वह शहर में फंसा हुआ था.

सूत्रों ने कहा कि मोहंती कोलकाता में निजी फर्म में केवल 13,000 रुपये के वेतन पर कार्यरत था. लॉकडाउन प्रतिबंधों को लागू करने के बाद कंपनी बंद हो गई, जिसके कारण उसका वहां रहकर खाना पीना मुस्किल हो गया था.

पैसे न होने के कारण उसने कोलकाता से लगभग 500 किलोमीटर दूर पुरी जिले में अपने गांव लौटने का फैसला किया. उसने फोन पर अपने परिवार को इसकी जानकारी भी दी थी. जब वह अचानक जलेश्वर में लक्ष्मणनाथ टोल प्लाजा के पास एनएच-60 पर वह अचानक गिर गया. सड़क पर यात्रा कर रहे स्थानीय लोगों ने पैदल यात्री को बचाया और सहायता के लिए जलेश्वर पुलिस को सूचित किया.

पुलिस उसे जीके भट्टार अस्पताल (सीएचसी) ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के पास से वोटर आईडी, आधार कार्ड और कुछ पैसे बरामद किया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …