Home / Odisha / राज्य योजना बोर्ड भंग,नया होगा गठित

राज्य योजना बोर्ड भंग,नया होगा गठित

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य योजना बोर्ड को भंग कर दिया है। बुधवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस योजना निकाय को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के एक महीने के बाद बोर्ड को भंग किया गया, जिससे नए योजना बोर्ड के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही नए योजना बोर्ड का गठन कर सकती है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …