Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को श्रद्धांजलि दी

  • प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया

भुवनेश्वर। उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ओडिशा विधानसभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोपबंधु राष्ट्र सेवक, जननायक, स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक और आदर्श शिक्षक थे। सत्यवादी में उन्होंने जो विद्यालय खोला था, वह मनुष्य तैयार करने वाली फैक्ट्री थी। इस कारण उन्हें सदैव याद रखा जएगा। उन्होंने कहा कि गोपबंधु ओडिशा के नये युग के प्रवर्तक थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ओड़िया भाषा साहित्य के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कलमणि गोपबंधु साक्षात युगपुरूष, पुण्यश्लोक एवं दीनबंधु थे। बाढ़, तूफान व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय ओडिशा के लोगों के लिए उनके द्वारा किये गये कार्य हमेशा याद किये जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव व श्रीमती प्रभाती परिडा व विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

सात हजार रुपये रिश्वत लेते बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा मिश्रा गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा …