Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 14 पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 14 पाजिटिव मामले

  • गंजाम में 12, सुंदरगढ़ में एक और केंद्रापड़ा में एक मरीज मिले

ब्रह्मपुर/भुवनेश्वर. ओडिशा में आज सुबह कोरोना के 14 पाजिटिव मामले आये हैं. आज गंजाम में 12 तथा सुंदरगढ़ और केंद्रापड़ा में एक-एक मरीज पाजिटिव पाये गये हैं. मरीजों की संख्या बढ़कर 391 हो गयी है. अब तक स्वस्थ कर 68 घर लौटे हैं, जबकि 320 चिकित्सारत हैं और तीन की मौत हो गई है.

कल गंजाम में 36, बालेश्वर में 15, मयूरभंज में एक और अनुगूल में 15 मरीज, बौध में तीन, भद्रक में छह, पुरी में दो, जाजपुर में पांच मरीज पाये गये थे. गंजाम में मृतक 49 साल वृद्ध है. यह गंजाम जिला के एक क्वारेंटाइन सेंटर में मृत पाया गया था. यह सूरत से लौटकर आया था. अब गंजाम जिले में कुल मामले बढ़कर 137, सुंदरगढ़ जिला में 14, केंद्रापड़ा जिला में नौ हो गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …