Home / Odisha / गंजाम में सूरत से लौटे लोगों का विरोध

गंजाम में सूरत से लौटे लोगों का विरोध

  • क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवेश करने से गांव वालों ने रोका

  • विरोध करने पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प

  • बोतल, पत्थर से हमले के बाद लाठीचार्ज

ब्रह्मपुर. गंजाम में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए कल रात छत्रपुर ब्लॉक के सान आर्यपल्ली गांव में प्रवासियों के आने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गांव के लोगों ने इन प्रवासियों को क्वारेंटाइन में प्रवेश करने से रोका. विरोध करने पर पुलिस प्रशासन के साथ हल्की झड़प भी हुई. पुलिस ने लाठीचार्ज की.

बताया जाता है कि कल रात आर्यपल्ली गांव के 11 लोगों के साथ कुल 32 प्रवासियों को यहां बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखने के लिए पुलिस लायी. इसकी खबर मिलते ही गांव के लोग एकत्रित हो गये. सबने गांव में इनके प्रवेश का विरोध किया.

लोगों के विरोध की खबर पर जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद भी लोग इनको क्वारेंटाइन में रखने का विरोध करते रहे. इससे पुलिस ने लाठी का सहारा लिया तो लोगों ने पत्थर और बोतल से हमला बोल दिया. बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी घायल होने से बाल-बाल बचे. लोगों के अडिग विरोध के कारण प्रवासियों को अन्यत्र क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …