Home / Odisha / अपराजिता ने जताई वोट रिगिंग की आशंका

अपराजिता ने जताई वोट रिगिंग की आशंका

  • भुवनेश्वर में केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की मांग

भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार को होने वाले लोकसभा व विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में वोट रिगिंग होने की आशंका है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने यह आशंका व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध मं जिलाधिकारी तथा रिटर्निंग अधिकारी को पत्र लिखकर केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

षाड़ंगी ने अपने पत्र में कहा है कि उन्हें अपने सूत्रों से जानकारी मिली है कि भुवनेश्वर के कुछ मतदान केन्द्रों पर दो सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को लगाकर रिगिंग की जा सकती है। इसके साथ ही भुवनेश्वर के वार्ड नंबर 46, बाया बाबा मठ का इलाका, शहीद नगर, माली साही, यूनिट-8 तथा खुर्दा नगरपालिका इलाकों में अधिक ध्यान देकर केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों को नियोजित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस पत्र की प्रति मुख्य चुनाव आयोग व राज्य चुनाव अधिकारी को भी प्रदान दी है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …