Home / Odisha / सोनपुर में बस और ट्रक में टक्कर, दो की मौत

सोनपुर में बस और ट्रक में टक्कर, दो की मौत

  • बस में सवार 40 लोग बाल-बाल बचे

सोनपुर। सोनपुर जिले के हरदखोल के पास रविवार को एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने से चालक और सहायक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना जिले के हरदखोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या 57 पर हुई। लगभग 40 यात्रियों को लेकर बस कोरापुट के जयपुर से कटक की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान बस चालक डंबरुधर स्वाईं और हेल्पर शिवरण गौड़ के रूप में हुई है।

सूत्रों ने कहा कि एक तीव्र मोड़ के पास बस के संतुलन खोने के बाद यह टक्कर हुई। टक्कर से जहां बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई, वहीं यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनपुर पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की आगे की जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

सात हजार रुपये रिश्वत लेते बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा मिश्रा गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा …