Home / Odisha / कलिंगघाटी में हादसे के बाद जागी राज्य सरकार

कलिंगघाटी में हादसे के बाद जागी राज्य सरकार

  • कहा- सूरत से आने वाली बसों का बदला जाएगा रुट

भुवनेश्वर. गुजरात के सूरत से ओडिशा के प्रवासी श्रमिकों को लेकर आने वाले दो बसों के गंजाम– कंधमाल सीमा पर कलिंगा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आयी है.

राज्य सरकार ने इन दुर्घटनाओं के बाद कहा कि सूरत से आने वाली बसों दूसरे मार्ग से लाया जाएगा. राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा कि घाटी के रास्तें में बसों को चलाने का अनुभव न होने के कारण इस तरह के हादसे हुए हैं. इस मार्ग में बसें चलाने को लेकर चालक नहीं हैं. इसलिए सूरत से आने वाली बसों को इस मार्ग मे नहीं आने दिया जाएगा. उन्हें अब इस मार्ग के बजाय बौद्ध, चारिछक-माधपुर-नयागढ़-ओडगां होकर गंजाम पहुंचने के लिए कहा जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …