Home / Odisha / मधुसूदन नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर नाला का जमा हुआ पानी

मधुसूदन नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर नाला का जमा हुआ पानी

  • जायका की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग उठा रहे हैं कठिनाइयों का सामना


कटक. तुलसीपुर स्थित मधुसूदन नगर में आजकल स्थानीय लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. इसका मुख्य कारण जायका द्वारा किए गए कार्यों में लापरवाही बतायी जा रही है. 23 मार्च से लॉकडाउन के कारण जायका का काम बंद कर दिया गया था. इस कारण पानी निकासी का नहीं होने के कारण सड़कों पर नाले का गंदा पानी बहता हुआ नजर आ रहा है. वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग बहुत ही अनचाही स्थिति में रह रहे हैं.

विशेष रूप से कोरोन महामारी की इस स्थिति में संक्रमण की संभावना अधिक है. दोपहिया तथा चार पहिया प्रतिबंधित हैं. ऐसी स्थिति में लोग पैदल सड़क पर चल रहे हैं, लेकिन सड़क पर नाले का पानी बह रहा है. बारिश के दौरान जल भराव 2 फीट ऊंचाई तक जाता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि हमने पहले ही अपने क्षेत्र के सीएमसी पर्यवेक्षक से कई बार अनुरोध किया. वह यह कहने से बच रहे हैं कि वर्तमान में सीएमसी वार्ड नं 16 के पास कोई मैन पावर नहीं है और वह सीएमसी अधिकारियों के समक्ष शिकायत करने के लिए कह रहे हैं.
मधुसूदन नगर के निवासी अमूल्य पटनायक, सावत कुमार पटनायक, चितरंजन परिजा, सुकांत कुमार स्वाई, प्रदीप राय, देव प्रसाद नायक, नित्यानंद राय, सुशांत कुमार महापात्र एवं आरिफ मोहम्मद ने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक नहीं किया गया तो इसके लिए जायका एवं सीएमसी क घेराव किया जाएगा. इधर, एक शिकायत और मिल रही है कि करीब एक सप्ताह से चौधरी बाजार में जायका का काम चल रहा है, जिस कारण स्थानीय लोगों के घरों में पानी आना बंद हो गया है. हालांकि जायका की तरफ से जल्द ही पानी का निकासी ठीक करने की बात कही जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …