Home / Odisha / आपातकालीन  स्थिति में यदि रथयात्रा न हो तो भी हानि  नहीं – मुक्तिमंडप

आपातकालीन  स्थिति में यदि रथयात्रा न हो तो भी हानि  नहीं – मुक्तिमंडप

  • कहा-शंकराचार्य का परामर्श सबके लिए मान्य होगा

पुरी. कोरोना के कारण  जहां इस साल महाप्रभु श्रीजगन्नाथजी की रथयात्रा को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं पुरी के मुक्तिमंडप ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी राय स्पष्ट की है. इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना के कारण सीमित सेवकों, कम संख्या में पुलिसकर्मियों को लेकर रथयात्रा का आयोजन किया जा सकता है. पुरी के सभी प्रवेश पथों को सील किया जा सकता है. यदि अनिवार्य कारणों से रथयात्रा का आयोजन नहीं हो सके तो भी कोई हानि नहीं है. सेवक व भक्त के स्वस्थ रहने पर ही श्रीमंदिर व देवता कांतियुक्त होंगे. मुक्तिमंडप ने स्पष्ट किया है कि शंकराचार्य का परामर्श सबके लिए मान्य होगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …