Home / Odisha / ओडिशा में कर्मचारियों और श्रमिकों को होली का तोहफा

ओडिशा में कर्मचारियों और श्रमिकों को होली का तोहफा

  •  न्यूनतम मजदूरी और डीए में बढ़ोतरी

  •  चार वर्ग में मजदूरी बढ़ाने की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा में होने वाले आम चुनाव व विधानसभा चुनाव से पूर्व होली के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और मजदूरों को तोहफा देते हुए न्यूनतम मजदूरी और  महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज राज्य में चार वर्गों, नॉन स्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड व हाइली स्किल्ड, के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की घोषणा की।

यह जानकारी यहां आज मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई। बताया गया है कि नॉन स्किल्ड श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी को प्रति दिन 352 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये किया गया है। सेमी स्किल्ड श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी क 392 से बढ़ाकर 500 रुपये, स्किल्ड श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 442 से बढ़ाकर 550 रुपये किया गया है। इसी तरह हाइली स्किल्ड श्रमिकों की मजदूरी 502 से बढ़ाकर 600 रुपये का गया है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय का राज्य के सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

सरकारी कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह पिछले जनवरी माह से लागू माना जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारी व पेंशन प्राप्त करने वाले दोंनों के लिए यह लागू होगा। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के 4.5 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …