Home / Odisha / इण्डो एशियन टाइम्स की खबर का असर, पत्रकारों को लिए नवीन की पैकेज की घोषणा

इण्डो एशियन टाइम्स की खबर का असर, पत्रकारों को लिए नवीन की पैकेज की घोषणा

  • कोरोना में कार्यरत पत्रकार की मौत होने पर परिजनों को मिलेगा 15 लाख – नवीन पटनायक

भुवनेश्वर. इण्डो एशियन टाइम्स की खबर का बड़ा असर हुआ है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना को लेकर पैकेज की मांग की पत्रकारों की आवाज सुन ली है. कोरोना के कारण कार्यरत पत्रकार की यदि मौत हो जाती है तो उनके परिजनों को 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को यह घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा की घोषणा की गई थी. इसके बाद से ही पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग जोर पकड़ रही थी. इण्डो एशियन टाइम्स ने इस मांग को शुरू से प्रमुखता से प्रकाशित करते आ रहा है. कल भी इसे प्रमुखता प्रकाशित किया गया. आखिरकार सरकार ने इस बात को सुनी. इण्डो एशियन टाइम्स सदैव लोगों की आवाज रहा है और आगे रहेगा. पत्रकारों की ओर से इस घोषणा के लिए इण्डो एशियन टाइम्स आभार जता रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …