Home / Odisha / श्री सत्य साईं ट्रस्ट ओडिशा ने 10 लाख दान में दिया

श्री सत्य साईं ट्रस्ट ओडिशा ने 10 लाख दान में दिया

कटक. श्री सत्य साईं ट्रस्ट ओडिशा ने शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है, ताकि घातक कोरोना महामारी से लड़ने में सरकार के प्रयासों में सहायता मिल सके. ट्रस्ट के संयोजक श्री अन्तरजामी पटनायक ने चेक को ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव को सौंप दिया. पूरे राज्य के सत्य साईं भक्तों ने इच्छा अनुसार अपने व्यक्तिगत खर्चों में कटौती और समाज के लाभ के लिए इस राशि का योगदान दिया है. इस सहायता राशि पाने के बाद सरकार के मुख्य सचिव ने सत्य साईं ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …