Home / Odisha / अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री, धर्मेन्द्र व प्रताप ने दी शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री, धर्मेन्द्र व प्रताप ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विट कर कहा कि पवित्र अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य की जनता को विशेष कर किसान भाइयों को शुभकामनाएं दे रहा हूं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी नियमों को कड़ाई से पालन कर कृषि कार्य में सामाजिक दूरी का पालन करें. आशा व्यक्त करता हूं कि किसान भाइयों के लिए यह वर्ष समृद्धि का वर्ष होगा.


इधर, अक्षय तृतीया के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व प्रताप षड़ंगी ने भी राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधान ने ट्विट कर कहा कि पवित्र अक्षय तृतीया के अवसर पर ओडिशा के मेरे समस्त किसान भाइयों को अभिनंदन. आज के दिन ही किसान भाई खेती के कार्य का शुभारभ करते हैं. ओडिशा के किसान भाइयों के अच्छे फसल के लिए महाप्रभु श्रीजगन्नाथ सहायक हों यही प्रार्थना है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …