Home / Odisha / कटक जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी सभा द्वारा दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

कटक जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी सभा द्वारा दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

  • रक्तदान ही महादान – एसीपी मोहंती

कटक. कोरोना संक्रमण की विपद परिस्थिति में रक्त भंडारों में रक्त की बहुत ज्यादा कमी होने के कारण कमिश्नरेट पुलिस ऑफ कटक के आग्रह पर कटक जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी सभा द्वारा दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर माहताब रोड स्थित माहेश्वरी भवन में 24 एवं 25 अप्रैल को आयोजित किया गया. शुक्रवार को पहले दिन रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी ललातेंदू मोहंती उपस्थित होकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया.

एसीपी मोहंती ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कठिन परिस्थिति में रक्तदान कर महादान का काम किया है. कटक जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी सभा ने. इस अवसर पर युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक करनानी एवं सचिव गजानंद मुंदरा सहित नीरज झंवर, संजय गट्टानी, प्रवीण झंवर, राजू पेड़ीवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. 24 अप्रैल को पहले दिन 30 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. दूसरे दिन 25 अप्रैल शनिवार को 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया एवं रक्त देने वाले दानदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के कार्यकर्ताओं में रक्तदान को लेकर एक अलग उमंग देखा गया एवं इस बीपत भरी घड़ी में रक्तदान कर युवा साथी एवं महिला गन अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …