Home / Odisha / बंगाल से आए 1500 लोगों को भेजा गया क्वॉरेंटाइन में

बंगाल से आए 1500 लोगों को भेजा गया क्वॉरेंटाइन में

  • बालेश्वर में दूसरे दिन भी शॉट डाउन पूरी तरह रहा सफल

गोविन्द राठी, बालेश्वर

अभी तक बंगाल से आए लोगों में से कुल 1500 लोगों को क्वारनटाईन में रखा गया है एवं उनका स्वाब टेस्ट करवाया जा रहा है. प्रशासन की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक कोरोना के विस्तार को रोकने के लिए पहचान कर लोगों को क्वारेंटाइन में भेजा गया है ताकि लोगों के जीवन को बचाया जा सके.

इधर, जिले में कोरोना के संक्रमित लोगों की बढ़ोतरी के मद्देनजर सरकार ने बालेश्वर सहित पड़ोसी भद्रक एवं जाजपुर जिले में 60 घंटों का शॉट डाउन लागू किया है. आज दूसरे दिन शहर सहित जिले में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती जारी रही. आमतौर पर जिले के लोगों ने इस शॉट डाउन में संपूर्ण रूप से सहयोग दिया. जरूरत की दवाइयों की 43 दुकानें एवं कुछ पेट्रोल पंपों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं.

यहां तक कि रास्तों पर भी लोगों को नहीं देखा गया. इस बीच पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के लिए 6 प्लाटून ओएसएपी बलों की तैनाती की गई है. साथ ही जिले एवं शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है. उधर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित थाने विशेष रुप से सक्रिय देखे गए हैं.

राजमार्ग पर चलने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है एवं गैरकानूनी रूप से राज्य में जैसे किसी को प्रवेश न करने दिया जाए उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. पुलिस की गाड़ियां लगातार सभी जगह पेट्रोलिंग करती नजर आई एवं लोगों को घर के अंदर ही रहने के लिए निवेदन करते हुए देखा गया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …