Home / Odisha / मैट्रिक परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए बढ़ाये जाएंगे मूल्यांकन केन्द्र

मैट्रिक परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए बढ़ाये जाएंगे मूल्यांकन केन्द्र

भुवनेश्वर. राज्य में दसवीं बोर्ड की परीक्षा के परीक्षापत्रों की जांच फिर से शुरू होगी. इसमें तेजी लाने के लिए मूल्यांकन केन्द्ग स्थापित किये जाएंगे. इस दौरान सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ायी जाएगी. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि वेटिंग लिस्ट में जिन परीक्षकों के नाम हैं, उन्हें भी मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा. मूल्यांकन खत्म होने के 45 दिन के अंदर नतीजे घोषित किये जाएंगे. उल्लेखनीय है कि मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने के बाद कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …