Home / Odisha / ओडिशा में गैर-राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगे केरोसिन

ओडिशा में गैर-राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगे केरोसिन

भुवनेश्वर. कोविद-19 महामारी के कारण ओडिशा में व्याप्त लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने अपने घरेलू उपयोग के लिए गैर-राशन कार्ड धारकों को मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाईं ने कहा कि निर्णय के अनुसार, गैर-राशन कार्ड धारकों को प्रति परिवार 2 लीटर केरोसिन प्रदान किया जाएगा. 
इस संबंध में खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कोविद-19 स्थिति के दौरान गैर-राशन कार्ड धारकों को जनवरी-मार्च 2020 के मिट्टी के तेल के शेष स्टॉक के वितरण के लिए कहा है. कलेक्टरों को मार्च 2020 के दौरान जिले द्वारा निर्धारित दर पर पहले आओ पहले पाओ की सेवा पर 2 लीटर प्रति परिवार में गैर-राशन कार्ड धारकों को वितरण के लिए उपलब्ध केरोसिन का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है. इस कदम से राज्य में 17 लाख से अधिक गैर-राशन कार्ड धारक परिवार लाभान्वित होंगे.
Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …