Home / Odisha / 26 अप्रैल को पुरी में होगी चंदन यात्रा, तैयारियां जोरों पर

26 अप्रैल को पुरी में होगी चंदन यात्रा, तैयारियां जोरों पर

विष्णु दत्त दास, पुरी

पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की चंदन यात्रा 26 अप्रैल को होगी. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की चंदन यात्रा के लिए चंदन तालाब में नौका तैयार करते हैं विश्वकर्मा व भोई सेवक. चंदन यात्रा 26 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होकर 21 दिन तक चलेगी. श्री मंदिर प्रशासन की तरफ से तैयारियां जोरों पर गुरुवार से शुरू हुई हैं.

जगन्नाथ भगवान के नंदीघोष रथ के मुख्य विश्वकर्मा विजय महापात्र, भोई सेवक सरदार रवि भाई की निगरानी में निर्माण जारी है. अक्षय तृतीया तक सभी काम संपन्न करने के लिए सेवकों ने जानकारी दी है. वैसे ही चंदन तालाब व नरेंद्र तालाब में चित्रकार सेवक अपना चित्रकला कार्य भी शुरू कर दिये हैं. अक्षय तृतीया के दिन 26 अप्रैल को चंदन यात्रा शुरू होने के साथ विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के रथ निर्माण कार्य भी शुरू किए जाएंगे. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …