कटक. कटक शहर के चार प्रमुख सब्जी बाजारों का स्थानांतरण किया गया है. सोशल डिस्टांसिंग को ध्यान में रखकर कमिश्नरेट पुलिस ने इन बाजारों का स्थानांतरण किया है. कमिश्नरेट पुलिस के निर्णय के अनुसार, नया सड़क पर लगने वाला मार्केट अब शिशु भवन के सामने रिंग रोड स्थानांतरित किया गया है. कृषक बाजार में बैठने वाले सब्जी मार्केट को अश्विनी अस्पताल के पास चार लेन में स्थानांतरित किया गया है. नया बाजार सब्जी मार्केट टीओपी के पास मैदान में स्थानांतरित किया गया है. छत्रबाजार सब्जी मार्केट खान नगर के पास मैदान में स्थानांतरित किया गया है.
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
