Home / Odisha / भद्रक में 92 गाड़ी चालकों से 1.2 लाख जुर्माना बसूला

भद्रक में 92 गाड़ी चालकों से 1.2 लाख जुर्माना बसूला

भद्रक. सारे देश में लॉकडाउन घोषणा की गई है. इसके साथ घर से निकलने पर मास्क व्यवहार करने के लिये निर्देश दिया गया है, लेकिन कुछ लोग नियमों के उल्लंघन कर रहे हैं. शुक्रवार भद्रक जिला के विभिन्न थाना इलाके से सुबह से रात के अंदर 92 गाड़ियों की जांच की गयी.

जांच के समय लॉकडाउन नियम उल्लंघन करने वाले 92 गाड़ी चालकों से करीब 1.2 लाख रूपये जुर्माना बसूला गया है. सबसे ज्यादा जुर्माना चांदबाली में बसूला गया है. चांदबाली में 29 गाड़ी चालकों से पुलिस ने 29 हजार रूपये बसूला है. इसी तरह मास्क न पहनने वाले 10 व्यक्तियों से दो हजार रूपये जुर्माना बसूला गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …