Home / Odisha / पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने दी पीएम केयर दान

पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने दी पीएम केयर दान

अनुगूल. बनरपाल इलाके में स्थित साई बाबा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने पीएम केयर में कोरोना लड़ाई के लिए सहायता राशि प्रदान की है. प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा कोरोना मुकाबले से प्रेरित होकर कर्मचारियों ने अपनी पगार से 500-500 रुपये पीएम केयर में दान किया.

पम्प के कुल 27 कर्मचारियों ने अपनी पगार से संग्रहित कुल 13500 रुपये पीएम केयर में ऑनलाइन के जरिए भेज दिया है. पम्प के कर्मचारियों का कहना है कि देश इतनी बड़ी आपदा का सामना कर रहा है. हम जैसे लोग अपनी पगार से एक छोटी सी राशि पीएम केयर में देकर पर अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहे है. राष्ट्र हित में एक छोटी सी हिस्सेदारी पर हमें गर्व है.

गौरतलब है कि पेट्रोल पम्प के मालिक राजकुमार अग्रवाल ने दो अप्रैल को पीएम केयर में 51 हजार की सहायता राशि ऑनलाइन के जरिए भेजी. अग्रवाल के मुताबिक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महमारी से निपटने के लिए उठा रहे कदमों से वह काफी संतुष्ट हैं. पूरी दुनिया आज हमारे देश की ओर देख रहा है. इस समय में हम अपने देश को पुनः पटरी पर लाने हेतु हमारा एक छोटा सा योगदान से हमें आत्म संतुष्टि प्राप्त हो रही है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …