Home / Odisha / खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल न होने वाले परिवारों को निःशुल्क चावल व दाल प्रदान करे राज्य सरकार

खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल न होने वाले परिवारों को निःशुल्क चावल व दाल प्रदान करे राज्य सरकार

  •  विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख किया अनुरोध

भुवनेश्वर. लाकडाउन के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. केन्द्र व राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा कानून में जिन गरीब परिवारों का नाम नहीं है, उन्हें राज्य सरकार निःशुल्क चावल व दान प्रदान करे. विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है.
इस पत्र में नायक ने कहा है कि लाकडाउन के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में ऐसे अनेक गरीब परिवार हैं, जो केन्द्र सरकार के खाद्य सुरक्षा कानून से या फिर राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय आपदा प्रशमन कोष व जिला खनिज कोष के धनराशि को खर्च करने के नियमों में ढील दी है. इसका इस्तेमाल कर राज्य सरकार ऐसे गरीबों को निःशुल्क चावल व दाल प्रदान करें.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …