Home / Odisha / भुवनेश्वर में संक्रमण रोकने लिए छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी

भुवनेश्वर में संक्रमण रोकने लिए छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर शहर में कोरोना का संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने छह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को इसके नियंत्रण के लिए जिम्मेदारी देने का निर्णय किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना के 41 मामले दर्ज किये गये हैं. इस कारण राज्य सरकार इस बात को गंभीरता से लेते हुए शहर को तीन जोनों में विभाजित कर प्रत्येक जोन में दो–दो अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर नार्थ जोन के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सचिव रंजना चोपड़ा व ऊर्जा विभाग के सचिव विष्णुपद सेठी को जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह साउथ ईस्ट जोन के लिए आवकारी सचिव सुशील लोहानी व उच्च शिक्षा सचिव शाश्वत मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही वित्त सचिव अशोक मीणा व एसएसईपीडी सचिव भास्कर ज्योति शर्मा को साउथ वेस्ट जोन की जिम्मेदारी दी गई है. इन तीनों जोन के अधिकारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कार्य करेंगे. वे कंटेनमेंट इलाके की समीक्षा करने के साथ साथ अन्य विषयों पर भी देखरेख करेंगे. वे कंटैक्ट ट्रेसिंग से लेकर आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की भी समीक्षा करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …