Home / Odisha / कोरोना से मुक्ति पाने के लिए पुरी में यज्ञ

कोरोना से मुक्ति पाने के लिए पुरी में यज्ञ

विष्णु दत्त दास, पुरी

श्री राम सुंदरकांड चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्ट के सचिव पंडित विष्णु चरण पंडा जी महाराज के नेतृत्व में पुरी स्थित तहसील कार्यालय समीप शारदा गार्डन परिसर में हनुमान जयंती के मौके पर कोरोना से मुक्ति पाने के लिए नौ पंडितों को लेकर 6 मीटर दूरी का पालन करते हुए यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें श्री मंदिर के वरिष्ठ से बायत रजत कुमार प्रतिहारी, सौम्य रंजन आचार्य, सौम्य रंजन पंडा, धनंजय मुंड शर्मा, पंडित कार्तिक पंडा, गणेश्वर पंडा, दीपक सुबुद्धि, गोविंद पात्र, अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित नित्यानंद कर प्रमुख उपस्थित होकर विश्व में कोरोना का आतंक को हटाने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। भगवान हनुमान से कोरोणा से मुक्ति के लिए आज इस पावन दिवस पर पंडितों ने प्रार्थना की। पंडितों का कहना है सूर्य भगवान दक्षिणायन होने की वजह से अब कोरोणा का आतंक धीरे-धीरे हट जाएगा। यह पावन कार्य में संपूर्ण रूप से केंद्र व राज्य सरकार के नियमों का पालन करते हुए दूरी बरतने के साथ आयोजित किया गया। मानव जाति की रक्षा विश्वभर में हो यह कामना पंडित विष्णु चरण पंडा ने करते हुए श्री राम, हनुमान जी और भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …