Home / Odisha / राजस्थान सेवा संस्थान की कोर कमेटी की सेवा जारी

राजस्थान सेवा संस्थान की कोर कमेटी की सेवा जारी

भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के लिए जारी लाकडाउन में राजस्थान सेवा संस्थान की कोर कमेटी के सदस्यों की जनसेवा जारी है. पुलिस आयुक्त सुधांशु षाड़ंगी के मार्गदर्शन में सेवा का कार्य निरंतर जारी है. संस्थान द्वारा दिया गया कल तक 35145 पैकेट भोजन व पीने के पानी का वितरण किया गया. यह जानकारी संस्थान की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नवरतन बोथरा ने दी है. बताया गया है कि संस्था के स्तंभ सदस्यों ने इस पुण्य के काम को पूरा करने का संकल्प लिया है और साथ में पूरे समाज को भी इस समय साथ जुड़ के आगे आने का आग्रह किया है. साथ ही कहा है कि राजस्थानी लोग हमेशा समाज सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभाते हैं और आज फिर पूरे देश को हमारी धरती मां को हमारी जरूरत आ पड़ी है. साथियों आईये हम सब अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए एक होकर इस नेक कार्य में जुड़े व अपने देश को समाज को अपने परिवार को बचाने के लिए आगे आएं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …