भुवनेश्वर. राज्य में वर्तमान में कोरोना के संक्रमित 37 सक्रिय मामले हैं। इन संक्रमितों में से केवल दो ही अस्पताल के सपोर्ट पर हैं। शेष संक्रमितों के लिए अस्पताल सपोर्ट की आवश्यकता महसूस नहीं हुई है। इस कारण आगामी दिनों और अधिक कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर वापस घर लौटेगें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शालिनी पंडित ने पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह अत्य़ंत प्रसन्नता की बात यह है कि कल 10 संक्रमित मरीज ठीक हो गये हैं। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना 60 साल से उपर के लोगों को लिए खतरा है, लेकिन ओडिशा में अभी तकके मामलों में केवल 8 प्रतिशत ही इस वर्ग के हैं। यह भी ओडिशा के लिए अच्छा है।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
