Home / Odisha / जुजुमुरा में युवक की मौत, परिवार के सदस्यों ने दाह संस्कार से इंकार किया

जुजुमुरा में युवक की मौत, परिवार के सदस्यों ने दाह संस्कार से इंकार किया

  • अंतिम संस्कार के लिए आगे आया संबल

संबलपुर। कोरोना संक्रमण की भयावकता लोगों के जेहर में इस कदर हावी हो गया है कि लोग अपने नाते रिश्तेदारों की मौत पर भी मातम मनाने नहीं पहुंच रहे हैं, और न ही उनी अंतिम अधिकार पूरा करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

ऐसी ही एक लोहमर्मक घटना संबलपुर जिले के जुजुमुरा में घटित हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गत रविवार को सदर थाना अंतर्गत बरापाली के तूरीपाड़ा में प्रफुल्ल किसान नाम एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की आस्मिक निधन पर गांव के लोग घबरा गए। उन्हें शक हो गया कि प्रफुल्ल की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। गांव में जैसे ही यह खबर प्रसारित हुई, किसी ने भी मृत की लाश के पास जाने का साहस नहीं जुटाया। इस मामले की खबर पार जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंचे और मृत की लाश को पंचनामा के लिए भेज दिया।

पंचनामा की रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि प्रफुल्ल की मौत कोरोना की वजह से नहीं हुई है। इसे बावजूद मृतक के परिवार के सदस्य तथा गांव के लोगों ने लाश के अंतिम संस्कार का जोखिम नहीं उठाया। अंतत: सामाजि संगठन संबल के सदस्यों ने अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया और पारंपरिक तौर तरीके से लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना ने सभ्य समाज को विचलित कर दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना की ही चर्चा हो रही है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …