Home / Odisha / डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

संबलपुर। धनुपाली पुलिस ने सोनापाली इलाके में डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद चांद, मोहम्मद सरफराज एवं मोहम्मद कलीम बताया गया है। आरोपियों के पास से भुजाली, चाकू टार्च एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है। धनुपाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …