Home / Odisha / पुजारियों को आर्थिक अनुदान देने के लिए प्रताप षड़ंगी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

पुजारियों को आर्थिक अनुदान देने के लिए प्रताप षड़ंगी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

भुवनेश्वर. जिन मंदिरों में आधिकारिक रुप से पुजारियों के लिए वेतन की व्यवस्था नहीं है, उन मंदिरों के पुजारियों के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान करने की व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी ने यह अनुरोध किया है. षड़ंगी ने अपने पत्र में कहा है कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के श्रीलिंगराज मंदिर, केदार गौरी मंदिर, जाजपुर के बिरजा मंदिर, बाणपुर के मां भगवती मंदिर, सारला मंदिर, तारा तारिणी मंदिर, रेमुणा के क्षीर चोरा गोपीनाथ मंदिर, संबलपुर के समलेश्वरी मंदिर जैसे अनेक मंदिरों में पुजारियों के लिए विधिवध रुप से वेतन की व्यवस्था नहीं है.

भक्त वश्रद्धालुओं के दान के पैसे से ये पुजारी अपना गुजारा करते हैं. अब जब सब लाकडाउन है और मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने पर रोक है, तो ऐसे में उन पुजारियों के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद प्रदान करें.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …