Home / Odisha / बालेश्वर में कृमि नाशक गोलियां खाने से सात छात्र बीमार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बालेश्वर में कृमि नाशक गोलियां खाने से सात छात्र बीमार

बालेश्वर। जिले के बस्ता ब्लॉक के गोदीखाल के बनबिहारी लाल सरकारी हाई स्कूल के सात छात्र कल से शुरू किए गए राज्यव्यापी कृमि मुक्ति अभियान के तहत स्कूलों में सरकार द्वारा आपूर्ति की गई कृमि नाशक गोलियां लेने के बाद बीमार पड़ गए।

कृमिनाशक गोलियां लेने वाले लगभग 350 छात्रों में से सात ने सिर घूमने, मतली और सीने में दर्द की शिकायत की। स्कूल के शिक्षकों ने तुरंत बीमार छात्रों को एम्बुलेंस से बस्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।

वनबिहारी लाल गवर्नमेंट हाई स्कूल के हेडमास्टर नरेंद्र कुमार नायक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमने दोपहर के भोजन के बाद कक्षा I से X तक पढ़ने वाले लगभग 340-350 छात्रों को कृमिनाशक गोलियाँ दी थीं। सातवीं कक्षा के चार और पांचवीं कक्षा के तीन छात्रों ने सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत की। हमने मोबाइल टीम के मेडिकल ऑफिसर से संपर्क किया। उन्होंने तुरंत उन्हें यहां स्थानांतरित कर दिया। नायक ने बताया कि बीमार छात्रों की हालत में सुधार है। चिकित्सा पदाधिकारी के हवाले से नायक ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। सात बीमार छात्रों में छह लड़कियां और एक लड़का है।

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …