Home / Odisha / बदमाशों ने मां उग्रतारा मंदिर से गहने लूटे

बदमाशों ने मां उग्रतारा मंदिर से गहने लूटे

भुवनेश्वर। एक बार फिर मंदिरों के पास सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मां उग्रतारा मंदिर से गहने लूट लिये। यह मंदिर ओडिशा के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। बताया जाता है कि बदमाशों ने शनिवार रात खुर्दा जिले के टांगी स्थित उग्रतारा मंदिर से कथित तौर पर सोने के गहने और अन्य सामान लूट लिया। रविवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला। उग्रतारा मंदिर से चोरी की घटना ने संदेह पैदा कर दिया है, क्योंकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। संदेह है कि बदमाशों ने आभूषण लूटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे।

शक्तिपीठ में चोरी से यहां के श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि मंदिर से चुराए गए गहनों की सही मात्रा अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि मंदिर का दान पेटी सही सलामत है। इस बीच, पुलिस ने मंदिर परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार ने 5-टी कार्यक्रम के तहत विकास के लिए उग्रतारा मंदिर को शामिल किया है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …