Home / Odisha / लाकडाउन में आहार केन्द्रों में 30 हजार लोग कर रहे हैं भोजन

लाकडाउन में आहार केन्द्रों में 30 हजार लोग कर रहे हैं भोजन

भुवनेश्वर. वर्तमान में लाकडाउन के कारण जहां सब कुछ बंद है, ऐसे में अस्पताल परिसर व उसके आस-पास स्थित आहार केन्द्रों के खुले रहने के कारण मरीजों के परिवार के लोग व अन्य गरीब लोग आहार केन्द्रों में भोजन कर रहे हैं. राज्य के 30 जिलों में अस्पताल परिसर या उसके आस-पास के 67 आहार केन्द्र चल रहे हैं और इसमें रोज 30 हजार लोग भोजन कर रहे हैं. शहरी विकास विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कुछ आहार केन्द्रों में रात को भी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसमें न केवल मरीजों के परिवार के लोग बल्कि अन्य गरीब लोग भी भोजन कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर राज्य सरकार दवारा जारी किये गये गाइडलाइन का इन समस्त आहार केन्द्रों में पालन किया जा रहा है. विशेषकर सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है. आहार केन्द्रों में प्रवेश से पहले लोगों को वहां रखे साबुन से हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है. खाने की कीमत हाथों में न लेते हुए लोगों को एक डिब्बे में डालने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही भोजन के समय भी वे कैसे निश्चित दूरी पर भोजन करेंगे इसका भी प्रावधान किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …