Home / Odisha / एंजल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का सेवा कार्य जारी

एंजल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का सेवा कार्य जारी

  •  सब्जी मंडी में किया निःशुल्क सेनीटाइजर का वितरण, एंबुलेंस सेवा 24×7 जारी


कटक. एंजेल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा समय-समय पर सेवा कार्य जारी है. इसी क्रम में जनता कर्फ्यू के समय से लेकर अभी तक एंजेल्स द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं. इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एंजेल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बालू बाजार स्थित सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों को सेनिटाइजर वितरण कर उसके उपयोग और कोरोना वायरस से बचने के कई उपाय बताए, जिसमें हाथों की साफ सफाई, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंस आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई.

एंजल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के एंबुलेंस सेवा लगातार जारी है एवं जरूरत पड़ने पर 24 घंटा 7 दिन सेवा देने के लिए तत्पर है. इस कार्यक्रम में एंजल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सचिव विशाल मोदी, वीरेन सलोट, कौशिक मेहता, राजीव दास, हर्षित मेहता, संजय मित्तल, धर्मेश मेहता, केतन टंक, मुकेश अग्रवाल, निलेश शाह, मुस्ताकिम राजा, डाक्टर संदीप मित्तल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …