Home / Odisha / धैर्यकान्त शेठ का देहदान, दूसरों को मिलेगी जिंदगी

धैर्यकान्त शेठ का देहदान, दूसरों को मिलेगी जिंदगी

कटक. कटक के जानेमाने आयकर के वकील धैर्यकान्त शेठ का 81 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया. न केवल गुजराती समाज अपितु मारवाड़ी समाज एवं आयकर विभाग में भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है. गुर्जर भारती संस्था के वह पूर्व अध्यक्ष थे एवं हाल में वें इसी संस्था वरिष्ठ ट्रस्टी थे. उनकी अंतिम इच्छा को सम्मान देते हुए उनके पुत्र मोहित एवं केतुल ने मृत्युपरांत उनके देह का दान किया. उनके इस महान कार्य से अनेक लोगों को ऐसे कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी. उनके चक्षुदान से दो अंधे व्यक्तिओं को रोशनी मिलेगी. गुर्जर भारती के ट्रस्टी गण एवं समिति ने पुण्य आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …