Home / Odisha / ओडिशा के ढेंकानाल में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

ओडिशा के ढेंकानाल में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

ढेंकनाल। ओडिशा के ढेंकानाल जिले में भापुर मीलपुंजी रोड पर कार के चालक द्वारा नियंत्रण खो देने और एक पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान सोमनाथ साहू और भास्कर साहू के रूप में हुई है. खबरों के मुताबिक, दावत में शामिल होने आए पांच लोग कार से पानी लेने जा रहे थे. रास्ते में ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के भापुर मीलपुंजी मार्ग पर एक पेड़ से वाहन टकरा गया। तीनों घायलों को ढेंकानाल जिला अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया है। सभी पांचों लोग ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले हैं।

Share this news

About admin

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …