Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने लोगों से की भावुक अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से की भावुक अपील

  •  परिवार की सुरक्षा के लिए घर से न निकलने के लिए शपथ लेने का किया आह्वान

भुवनेश्वर. कोरोना के मुकाबले के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य की जनता के लिए एक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घरों से न निकलने के लिए शपथ लेने की भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि मो जीवन कार्यक्रम के तहत लोग कोरोना की गंभीरता को समझें तथा बाहर न निकलें. केवल इतना ही नहीं, व्यक्तिगत रुप से इस बारे में शपथ लें. उन्होंने कहा कि जागरुक रह कर ही कोरोना से बचा जा सकता है. यदि हम सावधान रहें तो कोरोना हमारे घर में प्रवेश नहीं कर सकेगा. उन्होंने कहा कि यदि किसी जरुरी काम से कोई बाहर जा रहा है तो घर में आने के बाद 20 मिनट तक साबुन में हाथ धोयें. उन्होंने कहा कि गत 20 सालों से उन्होंने राज्य की जनता को अनेक बार अनुरोध किया है, जिससे राज्य की जनता ने माना है. इस अनुरोध को भी वे मानें तथा इस बारे में शपथ लें. साथ ही वे इस शपथ ग्रहण का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डालें.

Share this news

About desk

Check Also

कटक स्थित सेंट्रल रेंज कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस

    आईजी डॉ सत्यजीत नायक ने दिलाई शपथ कटक। कटक स्थित सेंट्रल रेंज कार्यालय …