Home / Odisha / ओडिशा से इंटर स्टेट बस सेवा बंद

ओडिशा से इंटर स्टेट बस सेवा बंद

भुवनेश्वर. सोमवार दोपहर 11 बजे से प्रदेश की सरकार ने इंटर स्टेट बस सेवा को बंद कर दिया है. आगामी आदेश तक इसे बंद किया गया है. रविवार को राज्य सरकार ने ओडिशा से बाहर जाने वाली तथा बाहर के राज्यों से ओडिशा में आने वाली बसों को बंद करने का निर्णय किया था. इसी निर्णय को आज से लागू किया गया है.
इसी तरह द्रव्य व सेवा ( गुड्स एंड सर्विसेज) के लिए राज्य सरकार ने एक प्रदेशस्तरीय मानिटरिंग यूनिट का गठन किया है. यह कमेटी आवश्यकता का आकलन करने के साथ-साथ विभिन्न द्रव्यों के परिवहन की निगरानी करेगी और इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए आवश्यक कदन उठायेगी. व्यवसाय़ी व ट्रांस्पोर्टर अपनी समस्याओं को लेकर इस यूनिट से संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो पाये.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …