Home / Odisha / कोरोना वायरस- मध्याह्न भोजन के तहत छात्रों को अग्रिम मिलेगा तीन माह का चावल

कोरोना वायरस- मध्याह्न भोजन के तहत छात्रों को अग्रिम मिलेगा तीन माह का चावल

भुवनेश्वर. ओडिशा में सभी स्कूलों को कोरोनो वायरस के खिलाफ ऐहतियात के तौर पर बंद करने के साथ राज्य सरकार ने जून तक अपने मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्रों को तीन महीने का अग्रिम चावल उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यह चावल कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के छात्रों को दिया जाएगा. स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने रविवार को इसकी जानकारी दी. कक्षा एक से पांच तक के प्रत्येक छात्र को तीन किलोग्राम चावल दिया जाएगा, जबकि कक्षा छह से आठ तक के प्रत्येक छात्र को चार किलोग्राम चावल प्रदान किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक इस चावल के वितरण के लिए खुदरा केंद्र तय करेंगे और अभिभावकों को टोकन प्रदान करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …