भुवनेश्वर- लापता होने के बाद मृत घोषित व्यक्ति के अचानक नौ साल बाद लौट आने पर उसके घर में खुशियों का ठिकना नहीं है। उसके लापता होने के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत होने की बात को स्वीकार कर उसकी अंतिम क्रिया तक कर डाली थी, लेकिन लापता होने के नौ साल के बाद व्यक्ति अपने परिवार में लौट आया है । यह घटना गंजाम जिले के हिंजिलिकाटु की है । बताया जाता है कि गंजाम जिले के हिंजिलिकाटु के एक नंबर वार्ड के निवासी लक्ष्मण मुनी के बेटे अनिल गत 2010 में घर से चले गये थे । इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें काफी ढूंढा। लापता होने के तीन साल बाद कुछ लोगों ने उनके परिवार को सूचना दी कि अनिल की मौत हो चुकी है । यह सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने शुद्धिक्रिया का संस्कार किया था । लेकिन अब अनिल नौ साल बाद अपने घर में लौटे हैं । उन्हें जिंदा देख कर परिवार के लोगों मे काफी खुशी है ।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
