Home / Odisha / ओडिशा में लापता पांच छात्रों का सुराग नहीं

ओडिशा में लापता पांच छात्रों का सुराग नहीं

परलाखेमुंडी-गजपति जिला के गुरंडी थानांतर्गत जंगलापडु गांव में कक्षा 10 के पांच छात्रों के लापता होने के मामले में अभी सुराग हाथ नहीं लगा है। ये बच्चे शनिवार से ही लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। इनकी पहचान कान्हा नायक (15), विक्रम जेना (14), सोनी जेना (14), चिन्मय जेना (15) तथा डमब्रू नायक (15) बताई गई है। ये सभी विभिन्न विद्यालयों के छात्र हैं, जबकि एक ही जगह से लापता हुए। शनिवार सुबह ये विद्यालय के लिए निकले, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे तो स्थानीय थाने में लापता होने की शियाकत दर्ज करायी गई। पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …