भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए शनिवार को राज्य में आरएमआरसी लैब में सात नमूने भेजे गये थे, जिनके रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्विट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभी तक राज्य में कुल 77 संदिग्ध मामलों को परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसमें से दो पाजिटिव व शेष 75 निगेटिव आये हैं. उल्लेखनीय है कि दो पाजिटिव मरीजों का विदेशों का ट्रैवेल हिस्ट्री रही है. दोनों का इलाज चल रहा है.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
