पुरी. विश्व विख्यात मानस साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहूत जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए सैंड एनिमेशन बनायी है. तीन से चार मिनट के विडियो में सपोर्ट जनता कर्फ्यू-सेव लाइफ संदेश के साथ कई जानकारियों की दी गयी हैं. अपने विडियो में मानस साहू ने कहा है कि कोरोनो वायरस ने दुनियाभर में आतंक पैदा कर दिया है, लेकिन हमें डरने की ज़रूरत नहीं है. डरने के बजाय हमें सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अनिवार्य रूप से आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए. इसलिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए. जनता कर्फ्यू के जरिए खुदको क्वारेंटाइन करते हुए कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
