Home / Odisha / कोरोना अपडेट- ओडिशा में शुक्रवार को कराये गये सभी नमूने आए निगेटिव

कोरोना अपडेट- ओडिशा में शुक्रवार को कराये गये सभी नमूने आए निगेटिव

  • खेतराजपुर के गोपाल सर्जिकल में छापा, 186 बोतल नकली सेनिटाइजर जब्त

  • दुकान मालिक को नोटिस

भुवनेश्वर/संबलपुर. ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव मामले में शनिवार तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. शुक्रवार को कोरोना के लिए कुल नौ नमूने भुवनेश्वर स्थित आरएमआरसी में भेजे गये थे. सभी नमूने परीक्षण के बाद नेगेटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही वर्तमान तक ओडिशा में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. ये दोनों विदेश से लौटे थे और इनका इलाज चल रहा है. इधर, कोरोना वायरस की संक्रमकता बढ़ते ही कुछ व्यापारी अपने स्वार्थ को सर्वोपरि रखते हुए नकली सेनिटाइजर बेच का मुनाफा कमाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला संबलपुर शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल खेतराजपुर में देखने को मिला. एक पुख्ता सूचना के आधार पर बीती रात प्रशासनिक अधिकारियों ने खेतराजपुर स्थित गोपाल सर्जिकल में छापामारा और 186 बोतल नकली सेनिटाइजर बरामद किया है. प्रशासन की ओर से दुकान के मालिक गोपाल अग्रवाल को नोटिस जारी की गयी और जल्द से जल्द जवाब देने का निर्देश दिया गया है. जब्त सेनिटाइजर का नाम कोकलीन-19 है तथा इसे हैदराबाद के कोस्तुभ हर्बल एंड नेचुरल केयर नामक संस्था ने बनाया है। खबर लिखे जानेतक मामले की जांच जारी थी।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …