Home / Odisha / जेलों को रखा गया तैयार, स्पा, शैलून रहेंगे बंद

जेलों को रखा गया तैयार, स्पा, शैलून रहेंगे बंद

  •  सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमित नहीं

  •  कोरोना को लेकर तालाब-पोखरी में न करें स्नान

भुवनेश्वर. कोरोना वायरस को लेकर राज्य की जेलों को भी तैयार रखना गया है तथा सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है. यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता सुब्रत बाग्ची ने दी. उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर स्पा और बड़े शैलूनों को भी बंद करने का निर्देश सरकार ने दिया है, ताकि वहां लोग एकत्रित न हो पायें. उन्होंने बताया कि सामाजिक दूराव के लिए राज्य में सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी अनुमति नहीं है. सरकार ने लोगों से म्यूजियम और थियेटर न जाने की सलाह दी है. साथ ही लोगों को पोखरी में स्नान करने से मना किया है. इसके साथ-साथ बड़े-बड़े अपार्टमेंटों में आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. सामान की ढुलाई कर रहीं इंटर स्टेट बसों और गाड़ियों को रोका नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि अंडा-मुर्गा खाने में कोई समस्या नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …