Home / Odisha / कोरोना को लेकर पूर्व तट रेलवे श्रमिक यूनियन का जागरुकता कार्यक्रम

कोरोना को लेकर पूर्व तट रेलवे श्रमिक यूनियन का जागरुकता कार्यक्रम

भुवनेश्वर. पूर्व तट रेलवे श्रमिक यूनियन की ओर से रेल परिसर स्थित कार्यस्थलों पर कोरोना के प्रसार के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यूनियन के मुख्यालय शाखा, भुवनेश्वर की ओर से रेल सदन स्थित मुख्यालय में इस दौरान महत्वपूर्ण स्थलों पर कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए पोस्टर लगाये गये. इसके साथ ही कर्मचारियों को पंपलेट इत्यादि के माध्यम से स्वच्छता एवं सफाई का पालन कर कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताये गये. इस अवसर पर पूर्व तट रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी पीसी नायक, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एचके दत्ता, मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात सहित कई अधिकारी व यूनियन के सदस्य उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …