Home / Odisha / कोरोना के संबंध में अफवाह फैलाने में तीन गिरफ्तार

कोरोना के संबंध में अफवाह फैलाने में तीन गिरफ्तार

भुवनेश्वर. कोरोना के संबंध में अफवाह फैलाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. अनुगूल पुलिस ने जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने फेसबुक में अनुगूल जिले के बअँरपाल इलाके के एक व्यक्ति को कोरोना आक्रांत बताने के साथ-साथ उनकी मौत होने की बात पोस्ट की थी. इसके बाद इस इलाके में लोगों में भय का वातावरण बना. पुलिस ने मामले की जांच के बाद उनकी बात को झूठा पाया. इसके बाद कोलियारी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराएं उन पर लगाई गई हैं. साथ ही पुलिस ने अपील की है कि कि अफवाह न फैलायें. इधर, गंजाम जिले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों को ब्रह्मपुर से गिरफ्तार किया गया है, जो बडाबाजार क्षेत्र में कोरोनो वायरस के बारे में गलत सूचना फैला रहे थे. आरोपियों की पहचान सुभाष चंद्र साहू (43) और सुधाकर साहू (41) निवासी जौरा साही के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बड़ाबाजार में दुकानदारों के बीच कोरोना के बारे में गलत सूचना फैला रहे थे. दोनों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 और 113 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …