Home / Odisha / एटीएम मशीनों को सेनिटाइज करने के निर्देश

एटीएम मशीनों को सेनिटाइज करने के निर्देश

भुवनेश्वर. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के समस्त एटीएम मशीनों को सेनिटाइज करने के लिए निर्देश दिया गया है. राज्य के वित्त विभाग द्वारा स्टेट लेवल वैंकर्स कमेटी के संयोजक को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश दिया गया है. इस पत्र में एटीएम काउंटर में रहने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी सानिटाइज करने के लिए कहा गया है. एटीएम मशीनों को ठीक ढंग से सेनिटाइज किया गया है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए ओसडमा कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है. यदि यह कार्य ठीक से नहीं हो रहा होगा, तो कार्रवाई किये जाने की बात कही गई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …